HomeHimachalSirmaurसिरमौर में फिर गुरू-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! अब पच्छाद के एक सरकारी...

सिरमौर में फिर गुरू-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! अब पच्छाद के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप

आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

सराहां : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के बाद अब पच्छाद उपमंडल के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर करीब 6 नाबालिग छात्राओं से यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार छात्राओं ने स्कूल के हिंदी विषय के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ जैसे आरोप जड़े हैं। बड़ी बात ये है कि पीड़ित छात्राओं ने इसकी शिकायत पुलिस थाना पहुंच कर दर्ज करवाई। छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक पिछले कुछ समय से उनके साथ लगातार आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। इसके बाद हिम्मत जुटाकर उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन और फिर पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें:  नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल के 3 रेफरियों का चयन, झारखंड के रांची में होगी चैंपियनशिप

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम तुरंत स्कूल पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि आरोपी का मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि सप्ताह भर के अंदर जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में छात्राओं से यौन उत्पीड़न का ये दूसरा मामला है। इससे पहले राजगढ़ के एक सरकारी स्कूल की करीब 24 छात्राओं ने गणित के शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  एलडीआर परीक्षा में उत्तीर्ण एसएमसी शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन 27-28 को

शिक्षा विभाग की तरफ से इस शिक्षक को सस्पेंड भी किया जा चुका है। अब एक फिर इसी तरह का मामला सामने आने के बाद गुरु और शिष्य की परंपरा तार-तार हुई है और इस तरह के मामलों ने कहीं शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा दिया है। ऐसे मामलों ने स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि की है। स्कूल के हिंदी के शिक्षक पर 6 छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। शिकायत पर तुरंत पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें भेजी गई हैं।

ये भी पढ़ें:  अब आधार आधारित ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से मिलेगा राशन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More