HomeCrimeपांवटा साहिब में प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियों की बड़ी खेप बरामद, दो...

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियों की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस ने प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस उपमंडल पांवटा साहिब की विशेष डिटेक्शन सेल ने ये कार्रवाई अमल में लाई। नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए रात्रि को डिटेक्शन सेल ने यमुना घाट बैरियर के पास नरेंद्र कुमार निवासी गांव अंबोया, डाकघर राजपुर, तहसील पांवटा साहिब और गोविंद राम निवासी गांव अंबोया, डाकघर राजपुर, तहसील पांवटा साहिब (सिरमौर) के कब्जे से 2386 नशीली कैप्सूल और 596 नशीली गोलियां बरामद की।

ये भी पढ़ें:  सोलन के मानव मंदिर में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से ग्रस्त बच्चों को बांटे फूड पैकेट्स

उधर, डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों को बक्शा नहीं जाएगा।

दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस कस्टडी रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों का भी पता लगाया जा रहा है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More