HomeHimachalSirmaurकांसर स्कूल में लगी पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी, बच्चों व शिक्षकों...

कांसर स्कूल में लगी पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी, बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर किए तैयार

विद्यार्थियों ने अपने घर से तैयार व्यंजनों को स्कूल में प्रदर्शित किया और उनकी विस्तारपूर्वक रेसिपी भी बताई।

नाहन : सरकारी हाई स्कूल कांसर में शुक्रवार को खाद्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों व अध्यापकों ने मिलकर असकली, पटांडे, चिलड़ू, सत्तू और खिचड़ी जैसे पारंपरिक खाद्य व्यंजन तैयार किए। कुछ विद्यार्थियों ने अपने घर से तैयार व्यंजनों को स्कूल में प्रदर्शित किया और उनकी विस्तारपूर्वक रेसिपी भी बताई।

स्कूल की एक्टिविटी इंचार्ज बबीजा शर्मा ने जानकारी दी कि भारतीय भाषा समर कैंप सत्र 2025–26 के अंतर्गत स्कूल में 16 जून से 23 जून 2025 तक कई गतिविधियां करवाई जा रही हैं। अब तक विद्यार्थियों ने फ्लैश कार्ड, देशभक्ति नारों का अनुवाद, देशभक्ति गीत और पारंपरिक खाद्य व्यंजनों जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है।

ये भी पढ़ें:  हमीरपुर में अंतिम संस्कार पर उपजे विवाद को लेकर भड़का दलित शोषण मुक्ति मंच, मांगी कार्रवाई

विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक किशोर भारद्वाज ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस तरह के कार्यक्रमों से हम अपनी पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहते हैं। अपनी समृद्ध पारंपरिक विरासत पर सभी को गर्व महसूस होना चाहिए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More