बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी के स्पेशल सेल ने एक व्यक्ति को दड़ा-सट्टा का अवैध धंधा करते हुए काबू किया है। पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि भूपेंद्र सिंह निवासी गांव दासोमाजरा, तहसील बद्दी, जिला सोलन को दासोमाजरा क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ियों के पास सड़क किनारे राहगीरों को एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर दड़ा-सट्टा (जुआ) का अवैध धंधा कर रहा है।

इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचने में सफलता प्राप्त की। आरोपी की तलाशी पर उसके कब्जे से 5550 रुपए नकद बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।



