HomeWeatherहिमाचल में हिमस्खलन का बढ़ा खतरा, लाहौल स्पीति सहित चंबा, किन्नौर, कुल्लू...

हिमाचल में हिमस्खलन का बढ़ा खतरा, लाहौल स्पीति सहित चंबा, किन्नौर, कुल्लू में अलर्ट जारी

प्रदेश के जनजातीय जिलों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा जिला के पांगी और भरमौर के साथ साथ जिला शिमला डोडरा क्वार, चांशल, कुल्लू जिला के सोलंग नाला, धुंधी, रोहतांग दर्रे, कांगड़ा जिला की धौलाधार पहाड़ियों और सिरमौर की चूड़धार चोटी पर बर्फबारी का दौर जारी है.

शिमला : हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में खासकर जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है.

इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों चंबा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल स्थिति में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार हिमस्खलन की यह घटनाएं समुद्र तल से 2300 मीटर की ऊंचाई से ऊपर स्थित इलाकों में हो सकती हैं.

हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए लाहौल स्पीति और चंबा जिला के पांगी और भरमौर में स्थानीय प्रशासन ने शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है. जिला लाहौल स्पीति में पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है. इस कारण जगह-जगह पर ग्लेशियर व हिमखंड गिर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना, कल से साफ रहेगा मौसम

इसे देखते हुए लाहौल जिला आपदा प्राधिकरण ने चेतावनी जारी की है. प्राधिकरण ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित व सतर्क रहें. आसपास के लोगों को भी खराब मौसम व बर्फबारी के बारे जागरूक करें. छोटी सी चूक जीवन को संकट में डाल सकती है. अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करें.

बता दें कि प्रदेश के जनजातीय जिलों लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा जिला के पांगी और भरमौर के साथ साथ जिला शिमला डोडरा क्वार, चांशल, कुल्लू जिला के सोलंग नाला, धुंधी, रोहतांग दर्रे, कांगड़ा जिला की धौलाधार पहाड़ियों और सिरमौर की चूड़धार चोटी पर बर्फबारी का दौर जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More