HomeCrimeनशे पर शिकंजा : सिरमौर और सोलन में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ...

नशे पर शिकंजा : सिरमौर और सोलन में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ धरे 2 युवक

सिरमौर/सोलन : हिमाचल में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. ताजातरीन मामलों में जिला सिरमौर और सोलन में पुलिस टीमों ने दो युवकों को प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है.

जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा की टीम गत दिन देर शाम जगतपुर पिपलीवाला के समीप गश्त पर तैनात थी. इस बीच पुलिस ने मोटर साइकिल नंबर एचपी 17E-0224 के चालक लियाकत अली (35) गांव जगतपुर, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जे से 461 प्रतिबंधित कैप्सूल (ANTI SPASMODIC) बरामद किए.

इस पर पुलिस थाना माजरा में आरोपी के विरुद्ध ND&PS एक्ट में केस दर्ज कर लिया है. मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने की है. उन्होंने बताया कि पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ें:  मोबाइल पर वीडियो देख रही थी महिला, खाते से साफ हो गए 5.43 लाख रुपये

वहीं, सदर पुलिस थाना सोलन की टीम ने दोहरी दीवार के समीप गश्त एवं मोबाइल नाकेबंदी के दौरान एक युवक को 190 प्रतिबंधित टेबलेट्स के साथ धर दबोचा. आरोपी युवक की पहचान अंकुश कुमार (31) निवासी गांव गग्गल खास, तहसील धीरा, जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी पकड़े गए टेबलेट्स संबंधी कोई भी वैध लाइसेंस/दस्तावेज पेश नहीं कर सका.

इस पर पुलिस ने ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी को नशीली दवाइयों सहित ड्रग निरीक्षक के हवाले कर दिया है. मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है. उन्होंने बताया कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More