होमHimachalSirmaurमेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण पर भाजपा का संघर्ष तेज, बिंदल बोले- कहीं...

मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण पर भाजपा का संघर्ष तेज, बिंदल बोले- कहीं ऐसा न हो ‘माया मिली न राम’

नाहन : डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पर सियासत लगातार गरमा रही है. सत्तारूढ़ कांग्रेस जहां शहर के साथ कांशीवाला में मेडिकल कॉलेज के विस्तारीकरण की योजना पर काम कर रही है तो वहीं भाजपा इसे स्थानांतरण करार दे रही है.

इस मुद्दे पर विपक्ष ने अपने संघर्ष को भी और अधिक तेज कर दिया है. मेडिकल कॉलेज के स्थानांतरण को लेकर भाजपा ने वीरवार को कॉलेज परिसर में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया. इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नाहन के पूर्व विधायक डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में भाजपा ने कार्यकारी डीसी सिरमौर एलआर वर्मा को एक ज्ञापन सौंप स्थानांतरण का विरोध जताया.

ये भी पढ़ें:  नेशनल हाईवे-07 पर रेत से भरा ट्राला पलटा, चपेट में आई पार्किंग में खड़ीं 6 बाइकें, मची अफरा-तफरी

डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार वर्तमान में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने की बजाय इसे स्थानांतरित करने जा रही है, जबकि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के पास पर्याप्त भूमि है. फिर भी सरकार केवल और केवल इसके स्थानांतरण पर तुली है, जो नाहन की जनता के साथ एक बड़ी नाइंसाफी है.

बिंदल ने कहा कि यदि ऐसे ही मेडिकल कॉलेज पर तनातनी रही और एनएमसी ने इसे रिजेक्ट कर दिया तो वही बात होगी, दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम. इसी विषय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ लोगों के हस्ताक्षर सहित एक ज्ञापन डीसी सिरमौर को सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें:  दिल्ली में वोट चोरी का शोर मचाकर अपनी विफलताएं नहीं छिपा सकती कांग्रेस: डॉ. राजीव बिंदल

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का स्थानांतरण एक नया शहर बसाना होगा. बने बनाए को उजाड़ कर नया बसाना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है. लिहाजा पुराने स्थान पर नए भवनों के निर्माण कार्य जल्द शुरू किए जाएं, ताकि जल्द से जल्द मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का कार्य पूर्ण किया जा सके.

इस मौके पर नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा धारटी नाहन मंडल के अध्यक्ष संजय पुंडीर, मनीष अग्रवाल, ममता भारद्वाज, तपेंद्र चौहान सहित अन्य भाजपा नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  मेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने का निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, बिंदल बोले...
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More