HomeHimachalराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम तमिलनाडु रवाना, एएसआई अमित...

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल पुलिस टीम तमिलनाडु रवाना, एएसआई अमित टीम कप्तान

शिमला/नाहन : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की 19 सदस्यीय टीम नाहन से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई है. यह प्रतियोगिता तमिलनाडु पुलिस ट्रेनिंग कमांडो सेंटर में 17 से 22 मार्च तक आयोजित की जा रही है. हिमाचल प्रदेश पुलिस टीम के मैनेजर निरीक्षक परमजीत सैनी और एएसआई अमित कुमार टीम कप्तान होंगे.

इस टीम के सदस्य राइफल 100 मीटर स्टैंडिंग पॉजिशन, 200 मीटर निलिंग पॉजिशन, 300 मीटर प्रॉन, 300 मीटर स्नैप शूटिंग, 300 मीटर 3पी (थ्री पॉजिशन), कार्बाइन और पिस्टल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे.

पुलिस टीम के 10 प्रतिभागी राइफल, 3 प्रतिभागी पिस्टल और 2 प्रतिभागी कार्बाइन इवेंट में हिस्सा लेंगे. इस प्रतियोगिता के लिए छठी भारतीय रिजर्व बटालियन नाहन धौलाकुआं में 24 फरवरी से 13 मार्च तक प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया था.

ये भी पढ़ें:  एसआईयू नाहन की टीम ने शिलाई में चरस के साथ दबोचा युवक, पुलिस रिमांड पर भेजा

प्रशिक्षण कैंप के दौरान छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं में तैनात कोच निरीक्षक सुरेश चौहान ने सभी प्रतिभागियों को शूटिंग का प्रशिक्षण दिया.

टीम की रवानगी पर छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं के उच्चाधिकारियों और हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी ने सभी को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग टीम के सदस्य
हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग टीम में एएसआई अमित कुमार (बीबीएन), एचसी अमित चौहान (छठी आईआरबीएन), एचसी विकास कुमार (हमीरपुर), एचसी अक्षय(5वीं आईआरबीएन), एचसी विशाल ठाकुर (पीटीसी), एचसी विशाल कंवर (जिला मंडी), एचसी अनिरुद्ध कुमार (पीडी नूरपुर), एचसी पंकज सिंह (जिला शिमला), एचसी हरीश कुमार (थर्ड आईआरबीएन), एलएचसी पवन कुमार (बीबीएन), एलएचसी बंटी (प्रथम एचपीएपी), एलएचसी सूरज प्रकाश (प्रथम आईआरबीएन), सीटी शुभम कौशल (जिला मंडी), सीटी सुनील कुमार (जिला शिमला), सीटी माइकल ठाकुर (जिला ऊना), सीटी. मनन चौधरी (छठी आईआरबीएन), सीटी पवन कुमार (पीटीसी), एलसी इंदु बाला (छठी आईआरबीएन), एलसी आशा (प्रथम एचपीएपी) शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:  PGI में उपचार के दौरान सिरमौर पुलिस के मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह का निधन, महकमे में शोक की लहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More