HomeHimachalMandiUPSC अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट: परीक्षा केंद्र के गेट 30 मिनट पहले...

UPSC अभ्यर्थियों के लिए अलर्ट: परीक्षा केंद्र के गेट 30 मिनट पहले होंगे बंद, बिना ADMIT CARD नहीं मिलेगी एंट्री

जिला मुख्यालय मंडी में 24 मई (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी।

मंडी : जिला मुख्यालय मंडी में 24 मई (रविवार) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में 4 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-001, वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-002, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्कूल बाजार मंडी उप केंद्र-003 और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) मंडी उप केंद्र-004 शामिल हैं।

एडीसी मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में कुल 1056 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की ये खिलाड़ी भूटान में खेलेगी थर्ड पेसापालो एशिया कप, सीनियर टीम में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक अभ्यर्थी अपने साथ ई-एडमिट कार्ड (E-ADMIT CARD)अवश्य लाएं। बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को अपने साथ पेन, एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, पारदर्शी पानी की बोतल तथा साधारण एनालॉग कलाई घड़ी लाने की अनुमति होगी। स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक घड़ी परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में इस बार 1000 हेक्टेयर क्षेत्र घट गया गेहूं की खेती का रकबा, उत्पादन लक्ष्य में भी आई कमी
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More