HomeCrimeकार से हो रही थी नशे की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर...

कार से हो रही थी नशे की तस्करी, पुलिस ने नाकेबंदी कर चिट्टे के साथ धरे 2 युवक

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने एक Zen Estilo गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

सोलन : जिला सोलन में पुलिस की SIU टीम ने कार्रवाई करते हुए देहूंघाट के पास नाकेबंदी के दौरान दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आयोपियों के खिलाफ सदन पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसपी सोलन टी. एसडी वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने एक Zen Estilo गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में ND&PS Act की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले में बहुभाषी कवि सम्मेलन में इन कवियों ने जमाई महफिल, लूटी वाहवाही

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगामी जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More