HomeHimachalSirmaurविश्व टीबी दिवस पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों...

विश्व टीबी दिवस पर हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने प्रतियोगिताओं के जरिए दिया संदेश

हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व टीबी दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कालाअंब : हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व टीबी दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के अंतर्गत संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. शर्मा ने तपेदिक (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों से इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

“Yes We Can End TB: Led by Bharat, Powered by People of Bharat” थीम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों की रचनात्मकता भी खुलकर सामने आई। पोस्टर मेकिंग, डिक्लेमेशन और रील मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभागियों ने टीबी उन्मूलन का संदेश प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया। पोस्टर मेकिंग में निकिता (चतुर्थ सेमेस्टर) ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुस्कान और हर्ष दूसरे और कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें:  लीन सीजनः हिमाचल के पहले पावर प्रोजेक्ट में गिरा बिजली उत्पादन, 10 मेगावाट पर सिमटा

डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में मयंक (तृतीय वर्ष) ने बाजी मारी, जबकि मीनाक्षी (तृतीय वर्ष) और नितिन (प्रथम वर्ष) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, आर्यन गुप्ता (द्वितीय वर्ष) तीसरे स्थान पर रहे। वहीं रील मेकिंग प्रतियोगिता में नितिन, पूनम, नंदिनी, भूमिका और उनकी टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बी. फार्मा द्वितीय वर्ष की टीम आर्यन, मुस्कान, सरमन और अन्य दूसरे स्थान पर रही।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

ये भी पढ़ें:  देसी कट्टे के साथ पुलिस ने धरा ये शख्स, झुग्गी में छिपाकर रखा था अवैध हथियार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More