होमEducationशत-प्रतिशत रहा मलगांव स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम, शिक्षा संवाद और आम...

शत-प्रतिशत रहा मलगांव स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम, शिक्षा संवाद और आम सभा का भी आयोजन

नाहन : राजकीय उच्च विद्यालय मलगांव में शनिवार को विद्यालय के शैक्षणिक सत्र-2024-25 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. इसके साथ साथ “शिक्षा संवाद” कार्यक्रम एवं आम सभा का भी आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय समुदाय के बीच शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.

मलगांव स्कूल के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा विद्यालय की मुख्याध्यापिका शालू परमार ने की, जिसमें कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं और कक्षा नौवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. उन्होंने बताया कि सभी कक्षाओं का परिणाम 100 फीसदी रहा. कक्षा छठी में प्रत्यूष ठाकुर प्रथम स्थान पर रहे. कविता शर्मा द्वितीय और करनेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में बदली तस्वीर! जन्म के समय लिंगानुपात 957 से बढ़कर 1018 पहुंचा, DC ने मिशन शक्ति और पोषण अभियान की समीक्षा की

कक्षा सातवीं में रिंकल प्रथम, मनीषा द्वितीय और संदीप तृतीय, आठवीं कक्षा में आरुषि ठाकुर प्रथम, तनवी ठाकुर द्वितीय और योगराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा नौवीं में देवांशी प्रथम रही. जबकि, सुमेर चंद और मानव शर्मा ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करके अगली कक्षा में प्रवेश किया.

इस अवसर पर मुख्याध्यापिका शालू परमार को उनके शैक्षणिक नेतृत्व, विद्यालय के विकास में अभूतपूर्व योगदान और छात्रों के सर्वांगीण विकास में समर्पित सेवाओं के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति और अविभावकों ने स्मृति चिन्ह सह प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं बुशहरी टोपी से सम्मानित किया.

इस दौरान अभिभावक-शिक्षक संवाद के तहत “शिक्षा संवाद” कार्यक्रम में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, चुनौतियों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई. शिक्षकों ने अभिभावकों को छात्रों की नियमित उपस्थिति, गृहकार्य एवं डिजिटल शिक्षा के महत्व से अवगत कराया.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में चिट्टे, नशीली गोलियों और कैप्सूल के साथ 3 धरे, 2 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More