होमHimachalUnaहिमाचल में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी पलटी, 3 साल के...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी पलटी, 3 साल के मासूम समेत 2 की मौत, 6 घायल

हादसे में तीन वर्षीय मासूम और उसकी 65 वर्षीय दादी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए।

ऊना : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में शनिवार सुबह पीरनिगाह से माथा टेककर लौट रहे पंजाब के एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में तीन वर्षीय मासूम और उसकी 65 वर्षीय दादी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला के सिर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा पीरनिगाह धार्मिक स्थल के समीप उस समय हुआ, जब कपूरथला जिले के भलथ गांव का परिवार दर्शन करने के बाद घर लौट रहा था। परिवार के सदस्य तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी पर सवार थे। रास्ते में एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और रेहड़ी पलट गई। वाहन पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें:  ऊना में 22 अक्टूबर तक बंद रहेगी मैहतपुर-भभौर साहिब सड़क, हमीरपुर में इन सड़कों पर 18 तक बाधित रहेगा ट्रैफिक

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 3 वर्षीय अखिल और उसकी दादी जिलों कुमारी को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल लाड़ी (32), उसकी पत्नी हीना (30) और बच्चों अभय (10), लक्ष्य (9), आरव (3) तथा अरुण (2) का उपचार चल रहा है। इन घायलों में महिला की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:  भरवाई में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार दो युवकों से 3.462 किलो चरस बरामद
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More