HomeCrimeहिमाचल: पत्नी की हत्या कर पति ने फंदा लगाकर दे दी जान,...

हिमाचल: पत्नी की हत्या कर पति ने फंदा लगाकर दे दी जान, इलाके में सनसनी

अभी फिलहाल हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है।

चंबा : जिला चंबा के भरमौर क्षेत्र के धरवाला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की दराट से हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में दहशत के साथ शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजू (44) और पति श्रवण कुमार (48) के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार यह वारदात रात के दो से ढाई बजे के बीच हुई। जानकारी मिली है कि अंजू और श्रवण कुमार के तीन बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी ध्यारा की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। चंबा के एसपी भी मौके के लिए रवाना हुए और जांच शुरू कर दी गई है। अभी फिलहाल हत्या के पीछे के करणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से पूरा इलाका स्तब्ध है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह क्षेत्र की महिला मंडलों को जिला परिषद से मिली सौगात, सीमा कन्याल ने वितरित की 900 कुर्सियां
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More