HomeCrimeपांवटा साहिब में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल ने...

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल ने की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (ND&PS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पुलिस की डिटेक्शन सेल की टीम ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित कैप्सूल की खेप के साथ धर दबोचा। टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त के दौरान बातापुल के समीप मौजूद थी। इस बीच एक व्यक्ति की तलाशी के दौरान पुलिस ने 360 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। इसका कोई भी लाइसेंस अथवा परमिट वह पेश नहीं कर सका। लिहाजा, पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दयाल सिंह (36) पुत्र श्याम लाल निवासी नाचरो, तहसील व जिला यमुनानगर, हरियाणा के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें:  नाहन के चौगान में हिंदू एकता का विराट संगम, शताब्दी वर्ष में गूंजा सांस्कृतिक और वैचारिक संदेश

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (ND&PS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। नशे के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस का अभियान जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More