HomeHimachalSirmaurराष्ट्रीय प्रेस दिवस: 'बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का...

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण’ पर नाहन में जिला स्तरीय आयोजन

कार्यक्रम के आरंभ में जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने मुख्य अतिथि अन्य अतिथियों और मीडिया कर्मियों का स्वागत किया और राष्ट्रीय प्रेस दिवस की महत्ता पर अपने विचार साझा किए।

नाहन : जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में रविवार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिवस समाज में स्वतंत्र और उत्तरदायी प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका के सम्मान में मनाया जाता है।

उन्होंने जोर दिया कि मीडिया हमेशा से ही लोगों के हितों की रक्षा करने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। रोल्टा ने पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े कर्मियों से आग्रह किया कि वे समाचार की विश्वसनीयता बनाए रखें और भ्रामक व तथ्यहीन सूचनाओं को जारी करने से पूर्व तथ्यों को पूर्ण रूप से जांचना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR का 10वां दीक्षांत समारोह 19 अप्रैल को, टाटा ट्रस्ट्स के CEO सिद्धार्थ शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पीजी कॉलेज नाहन की सहायक प्रोफेसर डॉ. पंकज ने मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पत्रकारों को सतर्कता, जागरूकता व निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने विशेष रूप से आर्टीफिश्यल इंटेलीजेंस के कारण बढ़ रही भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर वक्ता के रूप में उपस्थित अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. संजीव अत्री ने मीडिया में पारदर्शिता की महत्वता पर प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया पाठकों और दर्शकों से वास्तविक एवं भ्रामक खबरों के बीच में अंतर की परख करने का आग्रह किया।

डॉ. अत्री ने यह भी कहा कि समय के साथ-साथ पत्रकारिता क्षेत्र में तकनीकी परिवर्तन भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम के आरंभ में जिला लोक संपर्क अधिकारी ममता नेगी ने मुख्य अतिथि अन्य अतिथियों व मीडिया कर्मियों का स्वागत किया और राष्ट्रीय प्रेस दिवस की महत्ता पर अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें पूरी सूची
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More