HomeHimachalअधिवक्ता सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे बोर्ड में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, 3...

अधिवक्ता सुरेंद्र हिंदुस्तानी को रेलवे बोर्ड में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, 3 साल के लिए नियुक्ति, जल्द संभालेंगे पदभार

वह मूलतः जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। पिछले कई वर्षों से वह जिला मुख्यालय नाहन में ही रह रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से जिला सिरमौर में खुशी की लहर है।

नाहन : केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने बोर्ड ऑफ रेल विकास निगम लिमिटेड में जिला सिरमौर के अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह हिंदुस्तानी की नियुक्ति पार्ट टाइम नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर के पद पर हुई है। यह नियुक्ति अगले 3 साल के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

बता दें कि सुरेंद्र हिंदुस्तानी प्रदेश भर में एक्साइज और इनकम टैक्स अधिवक्ता के रूप में विशेष पहचान रखते हैं। वे दशकों से भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हैं। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति क्षेत्र (शेड्यूल ट्राइब) घोषित करवाने के लिए केंद्रीय हाटी कमेटी के साथ वह लगातार प्रयासरत रहे।

ये भी पढ़ें:  मंडी जिला में पशुओं के लिए मुंह-खुर रोग टीकाकरण अभियान शुरू, 16 मई तक चरणबद्ध होगा संचालित

सुरेंद्र हिंदुस्तानी मूलतः जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। पिछले कई वर्षों से वह जिला मुख्यालय नाहन में ही रह रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति से जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। रेल मंत्रालय के रेलवे बोर्ड में उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

अधिवक्ता सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि जल्द ही वह दिल्ली जाकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही रेलवे बोर्ड और मंत्रालय की जो भी योजनाएं होंगी, उन्हें और बेहतर बनाने में सहयोग देंगे।

उन्होंने बताया कि वह जिला सिरमौर के लिए प्रस्तावित धनौली-कालाअंब-पांवटा साहिब, यमुनानगर-पांवटा साहिब व देहरादून-पांवटा साहिब रेल लाइन के लिए भी रेलवे बोर्ड में योजनाएं बनाएंगे। ताकि जिला सिरमौर में जल्द से जल्द रेल लाइन का सर्वे व निर्माण कार्य के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करवाई जा सकें।

ये भी पढ़ें:  NSS स्वयंसेवियों ने दिया डिजिटल साक्षरता और स्वच्छता का संदेश, हुए योग अभ्यास, पारंपरिक खेल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More