HomeCrime25 ग्राम चिट्टे के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार

25 ग्राम चिट्टे के साथ 23 साल का युवक गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने साथ नशे की खेप लेकर पहुंचा है जो क्षेत्र के युवाओं को बेचने की फिराक में है...

सोलन : पुलिस थाना परवाणू ने 23 साल के एक युवक को 25 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी युवक की पहचान रॉकी कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी समीप शनिदेव मंदिर भैरो की सैर टिप्परा, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना परवाणू की टीम थाना क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि रॉकी कुमार नामक युवक अपने साथ नशे की खेप लाया है जो एसी पार्क ग्राउंड में बैठा है। पुलिस को ये भी सूचना मिली कि वह परवाणू क्षेत्र में युवाओं को नशा बेचने की फिराक में है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह में जंगल में मिला नर कंकाल, परिजनों ने कपड़ों और जूतों से की शिनाख्त, होगी डीएनए जांच

इस पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 25 ग्राम हेरोइन/चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More