HomeHimachalनेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल के 3 रेफरियों का चयन, झारखंड...

नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल के 3 रेफरियों का चयन, झारखंड के रांची में होगी चैंपियनशिप

झारखंड के रांची स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 25 से 27 दिसंबर तक होने वाली 27वीं सीनियर यूथ एंड मिनी नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के तीन रेफरी होंगे।

सोलन : झारखंड के रांची स्थित खेलगांव स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 25 से 27 दिसंबर तक होने वाली 27वीं सीनियर यूथ एंड मिनी नेशनल टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के तीन रेफरी होंगे।

हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. गोबिंद सिंह चैंइक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रविंद्र कुमार, ज्ञान सिंह और बहादर सिंह का रेफरी के रूप में चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की पुरूष व महिला टीमें भी भाग लेंगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के राज्य मीडिया प्रभारी यशपाल सिंह कपूर ने दी।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय बजट जन एवं संघीय विरोधी, हिमाचल प्रदेश की हुई अनदेखी : डॉ. कुलदीप तंवर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More