HomeCrimeपुलिस ने दबोचा पंचकूला से चिट्टा लेकर आया 19 साल का युवक,...

पुलिस ने दबोचा पंचकूला से चिट्टा लेकर आया 19 साल का युवक, जांच की तेज

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 19 साल के एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोलन : जिला सोलन की धर्मपुर पुलिस ने 19 साल के एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ये कार्रवाई पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत डग्शाई चौकी की टीम ने अमल में लाई।

पुलिस ने अनुसार डग्शाई पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को पुख्ता सूचना मिली कि मंडी निवासी एक युवक हरियाणा के पंचकुला से चिट्टा लेकर आया है। सूचना यह भी थी कि आरोपी इस खेप को कुमारहट्टी स्थित एमएमएम एंड सीएच में पढ़ने वाले छात्रों को बेचने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.44 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान केतन राव पुत्र प्रकाश चांद निवासी सुंदरनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  अब CNG और PNG नेटवर्क से सशक्त होगा बिलासपुर, DC ने किया स्वच्छ परिवहन का आह्वान

एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पंचकुला में किसके संपर्क में था और यहां किन-किन छात्रों को नशा सप्लाई करने वाला था। पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More