Home Crime चोरी मामले का उदघोषित अपराधी गिरफ्तार, बद्दी पुलिस के पीओ सेल की...

चोरी मामले का उदघोषित अपराधी गिरफ्तार, बद्दी पुलिस के पीओ सेल की कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ थाना नालागढ़ में 28 जून 2019 को धारा 379 और 411 भारतीय दंड संहिता के तहत केस दर्ज था। मामले में लगातार फरार रहने के चलते माननीय न्यायालय ACJM नालागढ़ ने 29 मार्च 2025 को आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

0

बीबीएन : बद्दी पुलिस के पीओ सेल ने कार्रवाई करते हुए नालागढ़ के एक पुराने चोरी मामले में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पीओ सेल ने पिंटू पुत्र स्व. खुशी राम निवासी गांव व डाकघर सराय, थाना उघैती, तहसील व जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना नालागढ़ में 28 जून 2019 को धारा 379 और 411 भारतीय दंड संहिता के तहत केस दर्ज था।

ये भी पढ़ें:  शिलाई में ढांक से गिरकर उत्तरप्रदेश के युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने रस्सियों के सहारे निकाला शव

मामले में लगातार फरार रहने के चलते माननीय न्यायालय ACJM नालागढ़ ने 29 मार्च 2025 को आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस ने अब उसे पकड़कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।