HomeCrime434 ग्राम गांजे के साथ धरे 62 साल की महिला और 70...

434 ग्राम गांजे के साथ धरे 62 साल की महिला और 70 साल का बुजुर्ग, नकदी भी बरामद

सोलन : जिला सोलन में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 62 साल की एक महिला और 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को कुल 434 ग्राम गांजे की खेप के साथ धर दबोचा है. दोनों के खिलाफ पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणू की टीमें गश्त पर तैनात थीं. इस दौरान पुलिस ने झुंगी झोपड़ी टकसाल नजदीक काली मिट्टी ईलाका के पास 2 आरोपियों राजवंती पत्नी स्व. रमेश निवासी सन्नी झुग्गी काली मिट्टी सेक्टर-2 परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन और लालू प्रसाद पुत्र स्व. राजू प्रसाद निवासी गांव व डाकघर नदवां खास, तहसील घोसी, जिला मऊ (यूपी) से क्रमशः 97 ग्राम और 337 ग्राम गांजा के साथ 7,000 रुपए की भी नकदी बरामद की.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में शादीशुदा शख्स ने युवती से रची ऐसी कहानी, गर्भवती कर कराया गर्भपात और फिर...

इस संदर्भ में पुलिस थाना परवाणू में दोनों के विरुद्ध मामले दर्ज हुए हैं. इन दोनों आरोपियों को कानूनी प्रावधानों के तहत धारा 35(3) BNSS के अंतर्गत पाबंद किया गया है. इसके साथ साथ दोनों के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की भी पड़ताल की जा रही है. एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More