होमSports23 साल, 234 मैच और 146 गोल... रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को...

23 साल, 234 मैच और 146 गोल… रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, संन्यास का ऐलान

रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबाल से संन्यास ले लिया है। 41 साल के रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे। रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था। तब वह सिर्फ 18 साल के थे।

अगले 23 साल में उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले और सबसे ज्यादा 146 गोल किए। उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। असिस्ट का मतलब है गोल करने वाले खिलाड़ी को आखिरी पास देना।

बता दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने आधिकारिक करिअर (क्लब और देश दोनों मिलाकर) में कुल 985 गोल किए हैं।
इनमें क्लब के लिए कुल 839 गोल (स्पोर्टिंग सीपीएस, मैनचेस्टर यूनाइटेड, रियल मैड्रिड, युवेंटस और अल-नसर के लिए) हैं।

ये भी पढ़ें:  नेशनल टी-10 टेनिस क्रिकेट चैंपियनशिप खेलेंगे हिमाचल के ये खिलाड़ी, महिला-पुरुष टीमों का चयन

वहीं, पुर्तगाल राष्ट्रीय टीम के लिए उन्होंने कुल 146 गोल (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में पुरुषों की श्रेणी में सर्वाधिक) किए। उन्होंने 1,341 आधिकारिक मैच खेले।

रोनाल्डो ने वीडियो में कहा कि राष्ट्रीय टीम के साथ मैदान पर मेरा सफर खत्म हो रहा है। मैं गर्व के साथ विदा ले रहा हूं।

मैंने पुर्तगाल के लिए अपना सब कुछ दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सिर्फ मैच, गोल, रिकॉर्ड और ट्रॉफियां याद नहीं आतीं, बल्कि वे लोग याद आते हैं जिन्होंने इस सफर को खास बनाया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More