Home Crime सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन: स्विफ्ट कार से प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों...

सिरमौर पुलिस का बड़ा एक्शन: स्विफ्ट कार से प्रतिबंधित कैप्सूल और गोलियों की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी कानून के शिकंजे में लिया जा सके।

0

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद कर नशा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये बड़ी कार्रवाई स्पेशल डिटेक्शन टीम सब डिवीजन पांवटा साहिब की टीम ने अमल में लाई। ये टीम गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के लिए क्षेत्र में रवाना थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि आमिर निवासी कस्साबन, मोहल्ला बेहट, डाकघर और तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) और मोहम्मद नवाज निवासी मोहल्ला लोहारान बेहट, डाकघर और तहसील बेहट, जिला सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) स्विफ्ट कार नंबर HR10Q-8382 में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां लेकर बेहट से पांवटा साहिब की तरफ आ रहे हैं। सूचना में यह भी बताया गया कि यदि वाहन को तुरंत रोककर जांच की जाए तो बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  यहां ग्रामीणों के कंधे ही मरीजों का बड़ा सहारा, हवा हवाई हो रहे विकास के दावे

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए वाहन को रोका। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से 11,040 नशीले कैप्सूल और 4,200 नशीली गोलियां बरामद कीं। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी कानून के शिकंजे में लिया जा सके।

ये भी पढ़ें:  सभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर देंगे वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट : DC