HomeCrimeढाबे पर चल रहा था नशे का अवैध धंधा, पुलिस के स्पेशल...

ढाबे पर चल रहा था नशे का अवैध धंधा, पुलिस के स्पेशल सेल- एक्स ने दबिश देकर ढाबा मालिक सहित दो धरे

तलाशी के दौरान ढाबे से दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 812 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस कर लिया है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बीबीएन : पुलिस जिला बद्दी के स्पेशल सेल एक्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुड्ड स्थित एक ढाबे पर दबिश देकर दो लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ढाबा मालिक और वहां कार्यरत कर्मचारी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल- एक्स की टीम ने सूचना के आधार पर भुड्ड स्थित ढाबे पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि ढाबा मालिक अमित कुमार निवासी वार्ड नंबर 7, मोहल्ला गुरुनानकपुरा, बस्सी पठाना, जिला फतेहगढ़ (पंजाब) और ढाबे पर कार्यरत रत्नेश निवासी गांव शेखुपुर खालसा, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) द्वारा ढाबे से अफीम बेचने का अवैध धंधा किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें:  रोहड़ू में राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में हुआ भव्य समारोह

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि तलाशी के दौरान ढाबे से दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 812 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस कर लिया है और मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More