Home Crime शिव मंदिर के पास बिना नंबरी बाइक पर घूम रहे थे तीन...

शिव मंदिर के पास बिना नंबरी बाइक पर घूम रहे थे तीन युवक, पुलिस ने तलाशी ली तो टूल बॉक्स में निकला चिट्टा

पुलिस की जांच के दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से 4.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

0

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को चिट्टा (हेरोइन) के साथ दबोचा। पुलिस जिला बद्दी के थाना नालागढ़ के अंतर्गत स्पेशल सेल-X की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने भोगपुर में शिव मंदिर के पास एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को पकड़ा।

पुलिस की जांच के दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से 4.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान काला राम निवासी पटेड फल्लु, नालागढ़, श्याम लाल निवासी सुंदरनगर, मंडी और दीपेंद्र निवासी सरकाघाट, मंडी के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  दोस्तों संग मारकंडा नदी में नहाने उतरे हिमालयन कालेज के एक छात्र की डूबने से मौत

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना नालागढ़ में ND&PS Act की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।