HomeCrimeपांवटा साहिब में प्रतिबंधित सिरप की शीशियों के साथ ददाहू का ये...

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित सिरप की शीशियों के साथ ददाहू का ये शख्स गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त और यातायात चैकिंग के लिए गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब के समीप जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर तैनात थी।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब की एक टीम ने प्रतिबंधित सिरप की शीशियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त और यातायात चैकिंग के लिए गर्ल्स स्कूल पांवटा साहिब के समीप जल शक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर तैनात थी।

इसी बीच पुलिस ने यमुना घाट की तरफ से आ रही एक कार को रोकने का ईशारा किया, जिस पर चालक ने अपनी कार साइड में लगा दी। कार चालक ने पूछने पर अपना नाम यादवेंद्र सिंह निवासी वरदान भवन नजदीक पुलिस कॉलोनी ददाहू बतलाया।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आरडीजी पर हंगामे के आसार

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि तलाशी के दौरान चालक के साथ वाली अगली सीट पर एक बैग के अंदर प्लास्टिक थैली से प्रतिबंधित सिरप की 10 शीशियां बरामद की गई।

आरोपी इस संबंध में कोई भी पर्ची एवं परमिट पुलिस के सामने पेश नहीं कर सका। लिहाजा, नियमों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई गई।

एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि यह प्रतिबंधित सिरप वह कहां से लाया था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए यहां रोजगार का मौका, 17 फरवरी को लगेगा लघु रोजगार मेला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More