HomeHimachalShimlaहिमाचल: B.Ed. की 8000 सीटों के लिए 23 मई को होगी प्रवेश...

हिमाचल: B.Ed. की 8000 सीटों के लिए 23 मई को होगी प्रवेश परीक्षा

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले इसी परीक्षा के माध्यम से होंगे।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीएड (B.Ed.) की करीब 8000 सीटों पर प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 23 मई को आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में दाखिले इसी परीक्षा के माध्यम से होंगे।

यह प्रवेश परीक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से संबद्ध सभी सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें एचपीयू के रीजनल सेंटर धर्मशाला और एसपीयू मंडी से संबद्ध निजी बीएड संस्थान भी शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस बार परीक्षा प्रदेश के 14 केंद्रों में आयोजित की जाएगी, ताकि विभिन्न जिलों के अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। परीक्षा केंद्रों में शिमला, सोलन, नाहन, धर्मशाला, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, रामपुर बुशहर, कांगड़ा, चंबा और नादौन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  बनेठी में 29 जनवरी को सजेगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे अध्यक्षता: SDM

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास आवेदन के लिए अब सीमित समय बचा है। विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों से तय समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है।

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले बीएड विवरण पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।

ये भी पढ़ें:  हरदासपुर चौक में चल रहे पार्क निर्माण व राजस्व कालोनी के रखरखाव कार्यों का डीसी ने किया निरीक्षण
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More