HomeCustomअंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : गोवा में सिरमौरी संस्कृति का जलवा! सिंहटू और...

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : गोवा में सिरमौरी संस्कृति का जलवा! सिंहटू और डग्याली नृत्य ने जीता सबका दिल

फिल्म महोत्सव में हिमाचल के साथ साथ दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, असम, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, दीव-दमन, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति का आकर्षक प्रदर्शन कर रहे हैं।

पणजी/सिरमौर : आसरा के कलाकार इन दिनों 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा में सिरमौर की समृद्ध लोक-संस्कृति की खूशबू बिखेर रहे हैं।

20 नवंबर को गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत द्वारा पणजी में महोत्सव का शुभारंभ किया गया, जहां सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर, नंदमूरी बालकृष्णा सहित अनेक फिल्मी हस्तियां मंच पर उपस्थित रहीं। यह आयोजन 20 से 28 नवंबर तक जारी रहेगा।

आसरा संस्था के प्रभारी एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ कम्युनिकेशन चंडीगढ़ के सौजन्य से आसरा सांस्कृतिक दल को इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें:  खाना खाकर सो गया था दंपत्ति, पति सुबह जागा तो पत्नी को इस हालत देख खिसकी पैरों तले जमीन

फिल्म महोत्सव में हिमाचल के साथ साथ दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, असम, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, दीव-दमन, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल सहित देश के कई राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति का आकर्षक प्रदर्शन कर रहे हैं।

सीबीसी केंद्र की सहायक निदेशक गोपा विश्वास और उपनिदेशक बलजीत सिंह के निर्देशन में पणजी स्थित आइनॉक्स में भारत के 16 राज्यों की लोक परंपराओं को समय-समय पर मंचित किया जा रहा है।

आसरा संस्था के कलाकार सिरमौर के हाटी ट्रांसगिरि क्षेत्र की 3 प्रमुख लोकनृत्य विधाओं हाटी की नाटी, डग्याली नाच और सिरमौर के प्राचीन सिंहटू नृत्य को अपनी पारंपरिक गरिमा और विशिष्ट शैली में प्रस्तुत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  मोहल्ला गोविंदगढ़ को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एसपी को शिकायत सौंप मांगी कार्रवाई

सुप्रसिद्ध लोक गायक रामलाल ठाकुर, बिमला चौहान, सुनील चौहान और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित कलाकार गोपाल हाब्बी की मधुर स्वरलहरियों से सजे नाटी, डग्याली और सिंहटू के लोकगीतों व लोकनृत्यों ने फिल्म फेस्टिवल के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

इन सिरमौरी लोक विधाओं को गुरु पद्मश्री विद्यानंद सरैक और डॉ. जोगेंद्र हाब्बी के मार्गदर्शन में कलाकारों की लंबी साधना, परिश्रम और समर्पण के साथ तैयार किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और विदेशों से आए सैकड़ों पर्यटक प्रतिदिन इन कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं और सिरमौरी नाटी, डग्याली और सिंहटू नृत्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में 20 दवा इकाइयों पर ड्रग विभाग की औचक छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला

सांस्कृतिक दल में शामिल कलाकारों में जोगेंद्र, गोपाल, रामलाल, चमनलाल, अमीचंद, संदीप, बिमला, सरोज, अनुजा, आरती आदि प्रतिभाशाली कलाकार अपनी कला से सिरमौर का नाम रोशन कर रहे हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More