HomeHimachalShimlaहिमाचल में पंचायतीराज चुनाव का रण तैयार, 26 मई को 1293 पंचायतों...

हिमाचल में पंचायतीराज चुनाव का रण तैयार, 26 मई को 1293 पंचायतों में वोटिंग, सभी तैयारियां पूरी

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के अनुसार पहले चरण में 26 मई को 1293 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के अनुसार पहले चरण में 26 मई को 1293 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतपत्रों और मतपेटियों के माध्यम से कराया जाएगा।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में पंचायत प्रधान के 3,754 पदों, उप-प्रधान के 3,754 पदों, ग्राम पंचायत सदस्यों के 21,654 पदों, पंचायत समिति सदस्यों के 1,769 पदों और जिला परिषद सदस्यों के 251 पदों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सात, आठ और 11 मई को कुल 86,204 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसके बाद 12 और 13 मई को हुई जांच में 742 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। वहीं 14 और 15 मई को नाम वापसी के बाद 10,854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम! बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, इन जिलों में चलेगा तेज अंधड़

राज्यभर में चुनाव के लिए कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 16,539 सामान्य, 3,554 संवेदनशील और 1,585 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा हमीरपुर जिले में एक और कांगड़ा जिले में दो सहायक मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 8,198 मतदान दल गठित किए गए हैं।

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरण में हो रहे हैं। 28 मई को दूसरे और 30 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है। मतदान के साथ ही पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंच के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति सदस्यों (बीडीसी) का परिणाम तीनों चरण के चुनाव होने के बाद एक साथ 31 मई को निकलेगा।

ये भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट की हिमाचल हाईकोर्ट को सलाह, चुनी सरकार को काम कर दें, बार-बार हस्तक्षेप ठीक नहीं
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More