HomeEducationअवाठा स्कूल में 2 माह से नियमित शिक्षक नहीं, आखिर डेपुटेशन का...

अवाठा स्कूल में 2 माह से नियमित शिक्षक नहीं, आखिर डेपुटेशन का सहारा कब तक : रावत

ये स्कूल दुर्गम क्षेत्र का है। सांगना से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस स्कूल के लिए सड़क तक नहीं है।

नाहन : जिला सिरमौर के गाताधार क्षेत्र के सरकारी प्राइमरी स्कूल अवाठा में पिछले 2 महीने से कोई नियमित शिक्षक नहीं है। इससे स्कूल में पढ़ रहे 9 बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। बताया जा रहा है कि यहां कार्यरत शिक्षक को एचटी पद पर पदोन्नति के बाद दूसरे स्कूल में तैनाती मिली है। इसके बाद ये स्कूल डेपुटेशन के सहारे चल रहा है।

सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्रवासी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि ये स्कूल दुर्गम क्षेत्र का है। सांगना से 4 किलोमीटर दूरी पर स्थित इस स्कूल के लिए सड़क तक नहीं है।

उन्होंने बताया कि इस स्कूल को चलाने के लिए केंद्र स्कूल सांगना से एक शिक्षक को रोजाना बच्चों को पढ़ाने के लिए डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। इस कारण सांगना स्कूल के बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें:  16 दिन बाद मां का साया सिर से उठा, 15 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर, फिर भी किसान के इस बेटे ने नहीं मानी हार और चमक उठा

रावत ने बताया कि केंद्र स्कूल सांगना में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 50 से अधिक है, जिसे संभाल पाना एक शिक्षक के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि अवाठा के बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते शीघ्र अति शीघ्र शिक्षक की नियुक्ति की जाए, ताकि यहां के नौनिहालों की पढ़ाई सुचारू रह सके।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More