HomeHimachalSolanड्रेस कोड का पालन करेंगे, लेकिन वर्दी नहीं पहनेंगे : प्रवक्ता संघ

ड्रेस कोड का पालन करेंगे, लेकिन वर्दी नहीं पहनेंगे : प्रवक्ता संघ

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला के विभिन्न स्कूलों से यह शिकायतें मिल रही हैं कि उन्हें जबरन वर्दी पहनने के लिए कहा जा रहा है।

सोलन : हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने प्रदेश में ड्रेस कोड की व्यवस्था पर आपत्ति जताई है। संघ के जिला प्रधान जयलाल जलपाईक और महासचिव हेमंत कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा सचिव द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि शिक्षण संस्थानों में जीन्स, टी-शर्ट और अन्य भड़कीले कपड़े पहनना अशैक्षणिक गतिविधियों पर असर डालेगा।

यह ड्रेस कोड वैधानिक है, लेकिन विद्यालय प्रशासन इसे लागू करने के लिए स्वतंत्र है। महिला शिक्षकों के लिए औपचारिक भारतीय परिधान जैसे दुपट्टे के साथ सलवार-कमीज या औपचारिक पश्चिमी परिधान की कल्पना है। विद्यालय स्थानीय परिस्थितियों और मौसम की स्थिति के अनुसार ड्रेस कोड को अनुकूलित करने के लिए स्वतंत्र हैं।

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में गटक ली जहरीली दवा! आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान गई जान

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संघ इस आदेश का स्वागत करता है और यह आश्वस्त करता है कि प्रवक्ता इन आदेशों का पालन करेंगे, लेकिन कुछ प्रिंसिपल द्वारा स्कूलों में ड्रेस कोड के नाम पर शिक्षकों को वर्दी पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल स्वयं इतने शिक्षित होने के बावजूद ड्रेस कोड की गलत व्याख्या कर रहे हैं। प्रवक्ता संघ ने ऐसे प्रिंसिपल से आग्रह किया है कि वह इस पर अमल करें।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला के विभिन्न स्कूलों से यह शिकायतें मिल रही हैं कि उन्हें जबरन वर्दी पहनने के लिए कहा जा रहा है और इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सुपर मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे हिमाचल के 400 खिलाड़ी, सोलन में हुई कार्यकारिणी की बैठक

ऐसे प्रिंसिपल की शिकायत शिक्षा सचिव से की जाएगी। प्रवक्ता संघ जल्द ही शिक्षा उपनिदेशक जयपाल सिंह चौहान से भी मुलाकात कर मांग करेगा कि प्रिंसिपल को आदेश दिए जाएं कि ड्रेस कोड वर्दी नहीं, बल्कि औपचारिक पोशाक है। ऐसे में शिक्षकों को केवल औपचारिक परिधान पहनने के लिए कहा जाए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More