HomeHimachalSirmaurगलत परिणाम बर्दाश्त करेंगे न बढ़ाई गई फीस : मनीष बिरसांटा

गलत परिणाम बर्दाश्त करेंगे न बढ़ाई गई फीस : मनीष बिरसांटा

एबीवीपी ने विद्यार्थियों के हित में निर्णायक संघर्ष का एलान कर दिया है।

नाहन : शिक्षा बोर्ड की कथित लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी ने विद्यार्थियों के हित में निर्णायक संघर्ष का एलान कर दिया है। प्रदेश सहमंत्री मनीष बिरसांटा ने जारी बयान में कहा कि 17 मई को एक छात्रा ने गलत परिणाम आने पर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं, 22 मई को छात्रा पास घोषित की गई, जो शिक्षा बोर्ड की लापरवाही और संवेदनहीनता को दर्शाता है।

एबीवीपी इसकी स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग करती है, ताकि दोषियों को सजा मिले। साथ ही जिन कर्मचारियों अथवा अधिकारियों की वजह से यह हुआ, उन पर तत्काल प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  नगर परिषद ने 20 बेसहारा पशु भेजे काऊ सेंचुरी, नाहन शहर में सड़कों से जा रहे पकड़े

पुनर्मूल्यांकन और पुनः जांच की फीस दोगुनी कर दी गई है। पुनर्मूल्यांकन फीस 400 से 800 और पुनः जांच 500 से 1000 रुपये की गई है, जबकि एसओएस छात्रों से 3 हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। यह छात्रों पर आर्थिक अत्याचार है, जिसकी एबीवीपी तत्काल वापसी की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों के परिणाम संदिग्ध हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने शिक्षा बोर्ड को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में जनांदोलन छेड़ेगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन के कांशीवाला में 214 ग्राम चरस के साथ ये शख्स गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More