HomeHimachalChambaकुलदीप सिंह पठानिया 24 नवंबर को लोहाली पुल की रखेंगे आधारशिला

कुलदीप सिंह पठानिया 24 नवंबर को लोहाली पुल की रखेंगे आधारशिला

विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 23 नवंबर को दोपहर बाद सिहुन्ता पहुंचेंगे।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 23 नवंबर से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 23 नवंबर को दोपहर बाद सिहुन्ता पहुंचेंगे।

24 नवंबर को वह सुबह 11:30 बजे ग्राम पंचायत खरगट के तहत लोहाली पुल के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखने के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरगट के वार्षिक पारितोषिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष 25 नवंबर को सिहुन्ता से जिला कांगड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  गहरी ढांक से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More