HomeHimachalSirmaurसिरमौर के 10 सरकारी संस्थानों की डिस्मेंटलिंग व रेट्रोफिटिंग के लिए 14.34...

सिरमौर के 10 सरकारी संस्थानों की डिस्मेंटलिंग व रेट्रोफिटिंग के लिए 14.34 करोड़ का बजट मंजूर

जिला स्तरीय संयुक्त समिति, कार्यान्वयन एजेंसियों (आईए) और हितधारक विभाग के साथ आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने की.

नाहन|
जिला सिरमौर के लिए एसडीएमएफ/एनडीएमएफ के तहत डिस्मेंटलिंग और रेट्रोफिटिंग के लिए अनुमोदित परियोजनाओं की चौथी जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को डीसी कार्यालय में आयोजित की गई. जिला स्तरीय संयुक्त समिति, कार्यान्वयन एजेंसियों (आईए) और हितधारक विभाग के साथ आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने की. इस दौरान डिस्मेंटलिंग और रेट्रोफिटिंग परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.

डीसी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को 5 शिक्षण संस्थानों और 5 स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एचपीएसडीएमए से 14,34,90,414 रुपये का बजट जिला सिरमौर के लिए एसडीएमएफ/एनडीएमएफ के तहत डिस्मेंटलिंग और रेट्रोफिटिंग के लिए अनुमोदित परियोजनाओं के तहत वर्ष 2024 में मंजूर किया गया है. इसके अलावा पीएंडसीबी के तहत एचपीएसडीएमए से वर्ष 2024 में एसडीएम राजगढ़ के लिए 42,65,164 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था.

ये भी पढ़ें:  सड़क सुरक्षा को लेकर DC सिरमौर के निर्देश : नाहन में वेंडर्स के लिए बदलेंगे नियम, पांवटा साहिब में रात को दौड़ेंगे खनन वाहन

डीसी ने लोक निर्माण विभाग को सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यो के दौरान आने वाले मुद्दों का निपटान कर समय पर कार्य को पूर्ण किया जाएं. इसके अलावा उन्होंने समिति को निर्देश दिए कि इन साइटों का साइट विजिट करने और इन साइटों पर प्रगति के अनुसार समय-समय पर किए जाने वाले कार्यों का भी निरीक्षण किया जाए, ताकि कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जा सके.

बैठक के दौरान डीसी ने एसडीएम राजगढ़ से वर्चुअल माध्यम से वार्ता की और कार्य की प्रगति को लेकर चर्चा की. इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, लोक निर्माण विभाग नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, ददाहू, सराहां, राजगढ़ के अधिशासी अभियंता के अतिरिक्त अरविंद चौहान और अनीता ठाकुर भी उपस्थित रहीं.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More