HomeEmploymentटाटा स्टील कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका, 58 पदों के लिए...

टाटा स्टील कंपनी में रोजगार का सुनहरा मौका, 58 पदों के लिए यहां 7 नवंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू

उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

चंबा : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालु (चंबा) में 7 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड बद्दी, बरोटीवाला की निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 58 पदों को भरा जाएगा।

सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और ऊंचाई 170 सेमी अनिवार्य है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए स्नातक और कंप्यूटर डिप्लोमा आवश्यक है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें पुरुष वर्ग के ही पदों को भरा जाएगा।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति टाटा स्टील, कोहारा, लुधियाना (पंजाब) में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को सिक्योरिटी गार्ड प्रतिमाह कंपनी द्वारा वहन की जाने वाली कुल लागत 18,236 रुपये दी जाएगी, जिसमें से नेट इन हैंड वेतन लगभग 14,300 रुपये प्रतिमाह और कंप्यूटर ऑपरेटर का मासिक वेतन सीटीसी 22,100 रुपये जिसमें से नेट इन हैंड वेतन लगभग 17,100 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  तीसरी बार डॉ. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा मुख्यालय में संभाला पदभार

उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  71 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची में एक भी मुस्लिम नहीं, भड़की सोसाइटी, कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर उठाए सवाल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More