HomeHimachalSirmaurराजगढ़ के चिराग शर्मा का राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन, क्षेत्र...

राजगढ़ के चिराग शर्मा का राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के चिराग शर्मा का अंडर-14 छात्र वर्ग में राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से उनके विद्यालय समेत पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के चिराग शर्मा का अंडर-14 छात्र वर्ग में राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से उनके विद्यालय समेत पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है।

शंकर विद्यालय निकेतन विद्यालय के अध्यक्ष वैभव शर्मा ने चिराग को आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि चिराग ने अपनी मेहनत और लगन से राजगढ़ का नाम रोशन किया है। उन्होंने चयन प्रक्रिया में शामिल सभी चयनकर्ताओं और कोचों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से चयनकर्ता एडीपीओ सिरमौर व कबड्डी कनवीनर वीर सिंह ठाकुर, चयनकर्ता शारीरिक शिक्षक सुरेंद्र शर्मा, टेक्निकल स्पोर्ट डायरेक्टर (एलिमेंट्री) कबड्डी कोच पूरन ठाकुर और राकेश कुमार के प्रयासों की सराहना की। वहीं, चिराग के पिता राजेंद्र कुमार और माता रीना शर्मा भी इस सफलता से अभिभूत हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमालयन पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, सम्मान से नवाजे मेधावी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More