HomeHimachalSirmaurराजगढ़ में रास्ता रोककर युवक पर हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को...

राजगढ़ में रास्ता रोककर युवक पर हमला, बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी पीटा

उपमंडल राजगढ़ के कटोगड़ा चमेची में रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता पर भी हमला करने का मामला सामने आया है।

राजगढ़ : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के कटोगड़ा चमेची में रास्ता रोककर युवक के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता पर भी हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कटोगड़ा चमेची निवासी ललित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त की रात वह अपने दोस्त शुभम के साथ चाचा सोनू के घर खाना खाने जा रहा था। घर से कुछ दूरी पर रास्ते में उसी के गांव के एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों के बीच बहस होने के बाद आरोपी ने कड़े से उसके सिर और कान के पास वार कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं।

ये भी पढ़ें:  डीएसपी विजय कुमार ने नेशनल पुलिस शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल, हिमाचल का फिर बढ़ाया मान

शिकायत में बताया गया कि मारपीट का शोर सुनकर ललित के पिता तारा दत्त मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। शिकायत के अनुसार इस दौरान आरोपी युवक जितेंद्र ने उसके पिता के सिर पर भी वार कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं हैं। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि ललित की शिकायत पर पुलिस थाना राजगढ़ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में मां की ममता फिर शर्मसार, अब यहां मिला 4 महीने के शिशु का भ्रूण
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More