HomeNationalऐतिहासिक उपलब्धि : हिमाचल के डा. कुलदीप बने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के...

ऐतिहासिक उपलब्धि : हिमाचल के डा. कुलदीप बने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जूरी सदस्य, प्रतिष्ठित तकनीकी पद संभालने वाले पहले भारतीय

विश्व एथलेटिक्स आयोजनों में अपील जूरी एक आधारभूत भूमिका निभाती है, जो प्रतियोगिताओं के दौरान विरोध और अपीलों को निष्पक्षता के साथ निपटाने का महत्वपूर्ण दायित्व संभालती है.

शिमला/नाहन : हिमाचल प्रदेश के कफोटा कॉलेज के प्राचार्य डा. कुलदीप सिंह को वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल द्वारा विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 के लिए अपील जूरी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. यह प्रतिष्ठित आयोजन 21 से 23 मार्च 2025 तक चीन के नानजिंग में आयोजित होगा.

डा. कुलदीप की यह नियुक्ति एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि डॉ. कुलदीप सिंह वर्ल्ड एथलेटिक्स में इस प्रतिष्ठित तकनीकी पद को संभालने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उनकी यह उपलब्धि उनके व्यापक अनुभव, गहन विशेषज्ञता और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स में असाधारण योगदान का प्रमाण है. यह सम्मान न केवल राजकीय महाविद्यालय कफोटा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि वैश्विक खेल जगत में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को भी ये रेखांकित करता है.

ये भी पढ़ें:  पेंशन मिली नहीं, मेडिकल बिल सहित कई देय लाभ लंबित… 16 को सौंपेंगे ज्ञापन, फिर प्रदर्शन

बता दें कि विश्व एथलेटिक्स आयोजनों में अपील जूरी एक आधारभूत भूमिका निभाती है, जो प्रतियोगिताओं के दौरान विरोध और अपीलों को निष्पक्षता के साथ निपटाने का महत्वपूर्ण दायित्व संभालती है. विश्व एथलेटिक्स तकनीकी नियम 8 के अनुसार, जूरी रेफरी द्वारा संदर्भित विवादों या एथलीटों अथवा उनके प्रतिनिधियों द्वारा औपचारिक विरोध के माध्यम से उठाए गए मुद्दों का पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करती है.

इस सम्मानित समिति के सदस्यों का चयन वर्ल्ड एथलेटिक्स तकनीकी समिति या काउंसिल द्वारा उनकी तकनीकी दक्षता, निष्पक्षता और खेल के प्रति अटूट समर्पण के आधार पर किया जाता है.

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कफोटा कालेज के छात्र, शिक्षक, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी), अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) और पूर्व-छात्र संघ (ओएसए) ने डॉ. कुलदीप सिंह को बधाई दी.

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण : कोर्ट में युवती का बयान- नहीं हुआ मेरा अपहरण, हम सिर्फ दोस्त, नहीं की है शादी

उनकी यह उपलब्धि विशेष रूप से सिरमौर जैसे ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के उभरते एथलीटों के लिए प्रेरणा का एक सशक्त स्रोत बनेगी, जो वैश्विक मंच पर उत्कृष्टता हासिल करने की संभावना को प्रदर्शित करेगी. इससे विश्व एथलेटिक्स में भारत का कद और मजबूत होगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More