HomeHimachalनाहन के जोगीबन में बकरियों के फार्म में घुसा तेंदुआ; दो लोग...

नाहन के जोगीबन में बकरियों के फार्म में घुसा तेंदुआ; दो लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

रविवार देर रात जोगीबन स्थित सागर के बकरी फार्म में तेंदुआ बिना आहट के घुस गया। जानकारी मिली है कि बकरियों तक पहुंचने से पहले उसने बच्चे वाली कुतिया पर हमला कर दिया। तेंदुए की मौजूदगी से भनक से अन्य कुत्ते भौंकने लगे और मौके पर एकत्रित हो गए। कुत्तों की सक्रियता के कारण तेंदुआ बाड़े में ही दुबका रहा और रातभर बाहर नहीं निकला।

नाहन: जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र की सतीवाला पंचायत के जोगीबन में एक तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। तेंदुए के हमले से दो लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को ट्रैंक्वुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है।

दरअसल, रविवार देर रात जोगीबन स्थित सागर के बकरी फार्म में तेंदुआ बिना आहट के घुस गया। जानकारी मिली है कि बकरियों तक पहुंचने से पहले उसने बच्चे वाली कुतिया पर हमला कर दिया। तेंदुए की मौजूदगी से भनक से अन्य कुत्ते भौंकने लगे और मौके पर एकत्रित हो गए। कुत्तों की सक्रियता के कारण तेंदुआ बाड़े में ही दुबका रहा और रातभर बाहर नहीं निकला।

ये भी पढ़ें:  बनेठी के पास बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, ट्रक का चालक घायल, महिला सवारियों को हल्की चोटें

सोमवार सुबह करीब 9 बजे जैसे ही फार्म मालिक का बेटा और एक अन्य स्थानीय व्यक्ति मौके पर पहुंचे तो डरे सहमे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच जैसे ही वह बाहर निकला तो कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। अपने बचाव में भागता हुआ तेंदुआ मारकंडा नदी की ओर पहुंचा, जहां पानी में कुत्तों और तेंदुए के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नदी किनारे कल्वर्ट के समीप कुत्तों और तेंदुए के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। इस घटना के दौरान कुछ लोगों ने तेंदुए पर पत्थर भी फेंके।

ये भी पढ़ें:  Himachal : होम स्टे इकाइयों के पंजीकरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 10 दिन में तैयार करने के निर्देश

सूचना मिलते ही डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय ने श्री रेणुकाजी से वाइल्ड लाइफ टीम को आपात स्थिति में मौके पर बुलाया। टीम ने पहुंचकर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर काबू में लिया और पिंजरे में सुरक्षित बंद कर लिया। डीएफओ ने बताया कि चिकित्सक ने तेंदुए का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया है। ऊपरी तौर पर उसे हल्की चोटें आई हैं और अंदरूनी चोटों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शारीरिक रूप कमजोर पाए जाने पर उसे शिमला के टूटीकंडी रेस्क्यू सेंटर भेजा जाएगा और यदि वह पूर्ण स्वस्थ हुआ तो प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में सितंबर माह में होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More