HomeAccidentलकड़ी लेने जंगल में गया था 50 वर्षीय व्यक्ति, ढांक से गिरकर...

लकड़ी लेने जंगल में गया था 50 वर्षीय व्यक्ति, ढांक से गिरकर गई जान

राजगढ़ : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल राजगढ़ से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत हालत में अस्पताल लाया गया है, जिसकी पहचान मृतक 50 वर्षीय प्रकाश दत्त पुत्र रामदत्त निवासी गांव धार पजेरा, डाकघर भूईरा, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है.

  • फेसबुक पेज से जुड़िए :
    https://www.facebook.com/aapkibaatnewsnetwork

    पुलिस ने शवगृह में रखे मृतक प्रकाश दत्त के शव का निरीक्षण किया तो उसके सिर, माथे और पीठ में चोटों के निशान मिले तो नाक से खून भी बह रहा था. वहीं, दाहिने हाथ व बांई टांग पर खरोचों के निशान भी पाए गए.

पुलिस ने परिजनों से मामले की पूछताछ की तो बताया गया कि प्रकाश दत्त जंगल में लकडी लेने गया था, जो देर रात तक वापस नहीं आया. परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन भी किए, लेकिन फोन रिसीव न करने पर परिजनों ने सोचा कि वह गांव में ही किसी के घर रुक गए होंगे.

अगली सुबह भी वह घर नहीं लौटे तो परिजन गांववालों को साथ लेकर पास के जंगल में ढूंढने पहुंचे. जंगल में तलाशी के दौरान 500 मीटर ऊंची ढांक के नीचे उन्हें प्रकाश दत्त चोटिल हालत में मिला, जिन्हें जीवित समझकर लोग अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस में शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है. उधर, एएसपी सिरमौर योगेश रोल्टा ने हादसे की पुष्टि की है.

ये भी पढ़ें:  दृष्टिहीन महिला व बीमार पति की मदद को आगे आई शिरगुल जनसेवा समिति, 11 हजार का चेक दिया, बच्चे की शिक्षा का उठाया बीड़ा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More