HomeHimachalBilaspurअनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी HRTC की बस, यात्रियों की मची...

अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी HRTC की बस, यात्रियों की मची चीख पुकार, टल गया बड़ा हादसा

इस दौरान यात्रियों को जोरदार झटका लगा और बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिलासपुर डिपो की HRTC की बस लदरौर-घंडालवी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेतों में जा घुसी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे और अचानक हुए इस हादसे से बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। राहत की बात यह रही कि इस खतरनाक स्थिति के बावजूद किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के अनुसार बस रोजाना की तरह सुबह करीब 7 बजे बिलासपुर से धर्मशाला के लिए रवाना हुई थी। घंडालवी के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे बनी गहरी नाली को पार करती हुई खेतों में जा धंसी। इस दौरान यात्रियों को जोरदार झटका लगा और बस में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 8 से 10 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

ये भी पढ़ें:  नाहन में 8.3 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे 2 युवक, एसआईयू टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

हादसे की सूचना मिलते ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य पाई गई। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए तुरंत वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More