HomeHimachalBilaspurआपदा से निपटने की तैयारी : बिलासपुर में 'समर्थ-2025' अभियान पर चर्चा,...

आपदा से निपटने की तैयारी : बिलासपुर में ‘समर्थ-2025’ अभियान पर चर्चा, 17 को होगी मेगा मॉक ड्रिल

डीसी ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2025 अभियान का प्रमुख उद्देश्य आम जनमानस को भूकंप, अग्निकांड सहित अन्य आपदाओं बारे व्यापक जन जागरूकता लाना है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण स्तर पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बिलासपुर : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर की समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार को बचत भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने की। बैठक में संपूर्ण प्रदेश सहित जिला बिलासपुर में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान समर्थ-2025 को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

डीसी ने कहा कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे समर्थ-2025 अभियान का प्रमुख उद्देश्य आम जनमानस को भूकंप, अग्निकांड सहित अन्य आपदाओं बारे व्यापक जन जागरूकता लाना है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए ग्रामीण स्तर पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी कई तरह की आपदाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  शराब के नशे में गटक ली जहरीली दवा! आईजीएमसी शिमला में उपचार के दौरान गई जान

उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ जुड़े तमाम अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिला के बरठीं क्षेत्र में हुए दुखद बस हादसे में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने त्वरित कार्य करते हुए बेहतरीन कार्य पद्धति का परिचय दिया है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तत्परता के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके।

डीसी ने बैठक में आगामी 17 अक्तूबर को होने वाली जिला और उपमंडल स्तरीय मॉक ड्रिल पर भी सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में मॉक ड्रिल का आयोजन राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर और राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के परिसरों में किया जा रहा है। इस दौरान भूकंप और अग्निकांड जैसे परिदृश्यों के तहत आपदा की तैयारी को परखा जाएगा। उन्होंने मॉकड्रिल को लेकर सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से आपातकालीन कार्य योजना के तहत कार्य करने और इस संबंध में सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:  नाहन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मेडिकल कालेज में मौत, कैंसर से था पीड़ित

इसके अतिरिक्त बैठक में राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (एसडीएमएफ) के तहत विभागों को कार्य स्थिति रिपोर्ट और व्यय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही जिला आपदा प्रबंधन योजना (डीडीएमपी) 2025-26 के तहत विभिन्न विभागों से अपने विभागीय इनपुट्स और हानि व क्षति रिपोर्ट भी 31 अक्टूबर तक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को प्रस्तुत करने को भी कहा गया।

बैठक में आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन (पीडीएनए) पर भी चर्चा की गई, जिसमें भविष्य में आपदा के बाद बेहतर पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों के लिए पीडीएनए फ्रेमवर्क को लागू करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। इस मौके पर एडीसी ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 24 को यहां होंगे इंटरव्यू, सैलरी के साथ आवास सुविधा भी देगी कंपनी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More