HomeHimachalBilaspurJNV कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की...

JNV कोठीपुरा में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 10 अगस्त तक करें अप्लाई

जिला बिलासपुर में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।

बिलासपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) कोठीपुरा, जिला बिलासपुर में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 7 अगस्त के स्थान पर अब अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कटोच ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 10 अगस्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिन अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन करना है, उनके लिए 11 अगस्त और 12 अगस्त को करेक्शन विंडो खुली रहेगी। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  कोल बांध विस्थापितों के लंबित मामलों पर सख्त हुए परुथी, प्लॉट आवंटन और मूलभूत सुविधाएं जल्द पूरी करने के निर्देश

उन्होंने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय, बिलासपुर के संबंधित वेबपेज www.navodaya.gov.in/nvs/school/BILASPUR/en/home/index.html के माध्यम से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आवेदन प्रक्रिया अथवा अन्य जानकारी के संबंध में अभिभावक/अभ्यर्थी विद्यालय के हेल्प डेस्क नंबर 9872311414, 9418114501 और 8219844779 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  JNV चयन परीक्षा- 2027 के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन पंजीकरण, 28 नवंबर को परीक्षा प्रस्तावित: DC
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More