पढ़ाई विद AI: जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल का CM ने किया शुभारंभ

यह एआई ऐप आधारित डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म विशेष रूप से जिला बिलासपुर के उन विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

0

बिलासपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बरठीं में जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल ‘पढ़ाई विद एआई’ का विधिवत शुभारंभ किया। यह एआई ऐप आधारित डिजिटल शिक्षण प्लेटफॉर्म विशेष रूप से जिला बिलासपुर के उन विद्यार्थियों के लिए आरंभ किया गया है जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज को नई दिशा देने, सोच का विस्तार करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवारने की सबसे सशक्त तरीका है। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए राज्य सरकार निरंतर नवाचार और शिक्षा के समान अवसर सुनिश्चित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:  इन सेवानिवृत्तों की मांग: सितंबर 2014 से पहले के कर्मचारियों को भी मिले EPF पेंशन का लाभ

सुक्खू ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि ‘पढ़ाई विद एआई’ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के समान अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत पूर्ण डिजिटल शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिसमें निरंतर अकादमिक काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि एनटीपीसी के सहयोग से ‘पढ़ाई विद एआई’ से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मोगीनंद के अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर ज्ञान, संस्कार और संस्कृति का संदेश, हवन यज्ञ में पूर्णाहुति