HomeHimachalKulluनन्हे कदमों का बड़ा संदेश, यूरोकिड्स के वार्षिक दिवस पर रंगारंग प्रस्तुतियों...

नन्हे कदमों का बड़ा संदेश, यूरोकिड्स के वार्षिक दिवस पर रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समा

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी जीवंत और रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। ‘लिटिल हैंड्स, बिग चेंज’ थीम पर आधारित इस आयोजन के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश बेहद प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया गया।

कुल्लू : यहां यूरोकिड्स इंटरनेशनल प्रीस्कूल के वार्षिक दिवस समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी जीवंत और रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। ‘लिटिल हैंड्स, बिग चेंज’ थीम पर आधारित इस आयोजन के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश बेहद प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया गया।

प्री-नर्सरी और नर्सरी कक्षाओं के बच्चों ने बम्बल बी डांस और ‘आहा टमाटर’ जैसी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में ऊर्जा भर दी। छोटे-छोटे बच्चों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न जानवरों की वेशभूषा में रैंप वॉक भी किया, जो पर्यावरण संरक्षण के संदेश से खूबसूरती से जुड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें:  6ठी IRBN धौलाकुआं ने स्कूलों में चलाए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

इस अवसर पर आयोजित प्रेरणादायक सत्रों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉ. श्रुति मोरे भारद्वाज ने प्रारंभिक बाल्यावस्था में स्क्रीन के प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्क्रीन एकतरफा संवाद का माध्यम है, जिसमें कोई प्रतिक्रिया नहीं होती। उन्होंने दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को स्क्रीन से दूर रखने और छह वर्ष तक के बच्चों के लिए इसे प्रतिदिन अधिकतम एक घंटे तक सीमित रखने की सलाह दी।

समाजसेवी कृति काप्ता ने बच्चों के जीवन में योग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी बेहद आवश्यक है। वहीं वरिष्ठ संवाददाता अभिनव ने कहा कि आज की प्रीस्कूल शिक्षा केवल अक्षरों और अंकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि खेल-खेल में होने वाली गतिविधियों और मंच प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक कौशल, समन्वय और रचनात्मकता का विकास होता है।

ये भी पढ़ें:  स्कूल आपदा प्रबंधन योजना अनिवार्य, वित्तीय वर्ष के अंत तक एस.डी.एम.पी तैयार करने के निर्देश

कर सेवा दल के मनदीप सिंह ने स्कूल की ‘यूरो दान उत्सव’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में छोटी उम्र से ही सामाजिक जिम्मेदारी और दान की भावना विकसित हो रही है। उन्होंने अन्य स्कूलों से भी ऐसे प्रयास अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम का समापन बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया। अभिभावकों ने इस शानदार और सार्थक आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की सराहना की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की इस बेटी ने बिना कोचिंग उतीर्ण की न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, इलाके में खुशी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More