HomeHimachalSolanउप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ को दी 25 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं...

उप मुख्यमंत्री ने नालागढ़ को दी 25 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं के शिलान्यास

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति मंडल नालागढ़ के तहत 120 पेयजल योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इस मंडल की सभी 758 बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।

नालागढ़ : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है और जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनको समयबद्ध सीमा में पूरा किया जाएगा। वे आज नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कशमीरपुर के मलपुर में 13.36 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 11 नलकूप आधारित सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने इससे पूर्व में नालागढ़ में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बद्दी स्थित नालागढ़ के कार्यालय एवं अवासीय परिसर की आधारशिला रखी। इस परिसर के निर्माण पर 11.24 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल सभी का अधिकार है और प्रदेश सरकार जन-जन को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और जल का संरक्षण कर ही हम सभी के लिए जल सुनिश्चित बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  आपदा प्रभावित सिरमौर में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, उद्योग मंत्री ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता  

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति मंडल नालागढ़ के तहत 120 पेयजल योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इस मंडल की सभी 758 बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। नालागढ़ जल शक्ति मंडल के तहत 170 सिंचाई योजनाएं भी कार्यान्वित की जा रही हैं। उप मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व हैरिटेज पार्क नालागढ़ में जीर्णोद्धार उपरांत हैरिटेज कैफे का शुभारंभ किया। इस कैफे का निर्माण नालागढ़ हैरिटेज सोसायटी द्वारा किया गया है। नलकूप आधारित सिंचाई योजना से स्थानीय 9 ग्राम पंचायतों के 11 गांव को लाभ मिलेगा। इस परियोजना के अंतर्गत गुरदासपुरा, मलपुर, दुगरी, सल्लेवाल, मस्तानपुरा, रत्योड़, सौड़ी गुज्जरां, नंगल ढक्का, नंगल कूहल-1, नंगल कूहल-2 तथा भटौली गांव लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें:  मतदाता सूचियों का विशेष संशोधन शुरू, 28 मार्च तक करें दावा-आपत्ति : DC सिरमौर

नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने क्षेत्र में हुए विकास की जानकारी दी और समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि वह निरंतर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निदान के लिए प्रयासरत हैं। दून के विधायक राम कुमार चौधरी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हुसन चंद ठाकुर, यूथ कांग्रेस के नानी चौधरी, नालागढ़ ट्रक आपरेटर यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी, प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष रवि शर्मा, ग्राम पंचायत कश्मीरपुरा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर, ग्राम पंचायत बरुणा के पूर्व प्रधान गुरमीत कौर जग्गा, परिवहन विभाग के निदेशक डी.सी. नेगी, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगर निगम बद्दी की आयुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, शिमला जोन के मुख्य अभियंता मुकेश हीरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर: कंपनी में काम के दौरान दर्दनाक हादसा, अचानक चली लिफ्ट और चली गई कर्मचारी की जान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More