HomeHimachalBilaspurजुखाला में 10 अप्रैल को आयोजित होगा पशु मित्र भर्ती के लिए...

जुखाला में 10 अप्रैल को आयोजित होगा पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण

उपमंडल बिलासपुर सदर में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु मित्र के दो पदों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण आगामी 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला में लिया जाएगा।

बिलासपुर : उपमंडल बिलासपुर सदर में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशु मित्र के दो पदों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण आगामी 10 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुखाला में लिया जाएगा।

इस बारे जानकारी देते हुए उप-निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डाॅ. विनोद कुंदी ने बताया कि उपमंडल बिलासपुर सदर के अंतर्गत पशु चिकित्सालय नम्होल और पशु चिकित्सालय छकोह में पशु मित्र के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वह शारीरिक परीक्षण के लिए निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  हैरानी! बीमारी का बहाना बनाकर ली छुट्टी और सैर-सपाटे पर जैसलमैर निकल गया उप तहसील का स्टाफ, ऐसे हुआ खुलासा, एसडीएम ने दिया नोटिस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More