HomeHimachalBilaspurनगर निकाय चुनावों के लिए जिला बिलासपुर में नप और नपं के...

नगर निकाय चुनावों के लिए जिला बिलासपुर में नप और नपं के वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के दृष्टिगत नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर दी है।

बिलासपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के दृष्टिगत नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण सूची जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद श्री नैना देवी जी क्षेत्र में कुल 7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस परिषद के अंतर्गत देवी, तारा तथा कालिका वार्ड सामान्य वर्ग में, दुर्गा वार्ड अनुसूचित जाति महिला, जबकि शीतला, शक्ति तथा अंबिका वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

नगर परिषद घुमारवीं क्षेत्र में कुल 9 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, चार वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अंतर्गत बड्डू, टिकरी, इंदिरा और दकड़ी वार्ड महिलाओं के लिए, अंबेडकर, हरकुकर और कल्याणा वार्ड सामान्य वर्ग के लिए, जगदंबा वार्ड अनुसूचित जाति महिला तथा बजोहा वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  Kisan Advisory : जून माह के पहले पखवाड़े में किसान करें ये काम, कौन सी किस्में उगाएं, यहां समझें पूरी विधि

नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जाति महिला, पांच वार्ड महिलाओं तथा चार वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस परिषद के अंतर्गत निहाल, रौड़ा, कोसरियां, चंगर तथा गुरूद्धारा वार्ड महिलाओं के लिए, स्टेडियम वार्ड अनुसूचित जाति महिला, लखनपुर वार्ड अनुसूचित जाति तथा मेन मार्केट, लक्ष्मीनारायण, टाउन हॉल और धोलरा वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इसी तरह नगर पंचायत तलाई में कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं तथा दो वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। घाटीवाली सत्थ, अपरवाली सत्थ, गुर्नाझड़ी वार्ड महिलाओं के लिए, तलाई बाजार वार्ड अनुसूचित जाति, सेउ वार्ड अनुसूचित जाति महिला, जबकि निचली सत्थ और बरयाह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन जेल में कैदी की अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत झंडूता क्षेत्र में कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अंतर्गत थाप्पर वार्ड अनुसूचित जाति महिला, आनंदघाट, झंडू तथा बेहरन वार्ड सामान्य वर्ग में, जबकि जेजवीं छोटी बिलौर, बडवाड़ तथा वांडा वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

इसी प्रकार नगर पंचायत स्वारघाट में भी कुल 7 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं तथा तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इसमें दभेटा, समलेटू तथा थापना वार्ड सामान्य वर्ग के लिए, मटनोह, कुटेहला तथा मंजेहड़ वार्ड महिलाओं के लिए तथा काथला वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह आरक्षण प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 8 ग्राम चिट्टे और 63,000 की नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More