HomeHimachalChambaमुंडन संस्कार से लौटते वक्त उजड़ गया पूरा परिवार, चंबा हादसे में...

मुंडन संस्कार से लौटते वक्त उजड़ गया पूरा परिवार, चंबा हादसे में 3 सगे भाइयों समेत 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही गांव के सात लोगों की जान चली गई।

चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही गांव के सात लोगों की जान चली गई। चुराह उपमंडल के पुखरी-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में तीन सगे भाइयों समेत वाहन में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और वाहन चालक शामिल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो (एचपी-01सी-2581) में सवार सभी लोग ग्राम पंचायत महल के सपरोठ गांव के रहने वाले थे। वे काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार समारोह में शामिल होने के बाद देर रात अपने घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के सुशील शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बने बास्केटबाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष

रात करीब दो बजे छतरूंड के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे करीब 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और गहरी खाई के कारण राहत एवं बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:  माजरा प्रकरण पर नेता प्रतिपक्ष जयराम की दो टूक : जेल जाने से नहीं डरते, सांसद-विधायक सब तैयार 

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि छतरूंड के समीप बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर में नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डों के आधार पर आरक्षण रोस्टर जारी
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More